रुपया अब तक रिकार्ड निचले स्तर 77.61 रुपये प्रति डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में रही गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे फिसलकर अब तक के रिकार्ड निचले स्तर 77.61 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। रुपया पिछले दिवस 77.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज 13 पैसे की गिरावट लेकर 77.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 77.47 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन डॉलर की मांग आने से बने दबाव में यह 77.61 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक फिसला और यही इसका अंतिम स्तर भी रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts