शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी नये स्तर

Published On

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में जोरदार लिवाली समर्थन से नयी उड़ान जारी है और बाम्बे शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी बुधवार को नयी चोटी पर खुले। बीएसई सेंसेक्स की आज शुरुआत गत दिवस के बंद 44523.02 अंक के मुकाबले 44749.73 अंक पर 226.71 अंक मजबूती में हुई और प्रारंभ में ही 44825.32 तक चढ़ने के बाद फिलहाल 44758.92 अंक पर 235.89 अंक ऊंचा है।

निफ्टी भी कारोबार की शुरूआत में कल के 13055.15 अंक की तुलना में 74.85 अंक ऊपर रिकॉर्ड 13130 अंक पर खुला और ऊंचे में 13033.70 अंक चढ़ने के बाद 13122.05 अंक पर 66.90 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। कल भी दोनों सूचकांकों में अच्छी तेजी रही थी। कारोबारियों के अनुसार कोरोना वैक्सीन को लेकर उम्मीदें, अर्थव्यवस्था के फिर ऊबरने और विदेशी बाजारों की मजबूती से देश के शेयर बाजारों को पंख लगे हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts