हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश Telangana Wea...

    Telangana Weather: तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार

    Telangana Weather
    Telangana Weather: तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार

    हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Weather: तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के भीतर बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि प्रभावित जिलों में आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मनचेरियल, निजामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूयार्पेट, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट, यदाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी शामिल हैं। विभाग ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा है कि अगले सात दिनों में तेलंगाना के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी। Telangana Weather

    यह भी पढ़ें:–  Bhupendra Patel: पटेल ने चार महानगरों को विकास कार्यों के लिए 1664 करोड़ किए आवंटित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here