हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस का ब...

    कांग्रेस का बूथ जिताओं भ्रष्टाचार मिटाओं अभियान कल से होगा शुरू

    Congress Booths Will Start Corruption Eradication Campaign Tomorrow

    अजमेर (एजेंसी)।

    राजस्थान में आगामी सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत अजमेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस ‘बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ’ अभिमान का आगाज रविवार से करेगी। शहर अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए कल प्रात: शहर के विभिन्न बाजारों से एक जनसंपर्क रैली भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक, प्रत्येक घर तक जनसंपर्क कर भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोलेगी और भाजपा शासन के जनविरोधी निर्णयों को मतदाता तक पहुंचाएगी।

    देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि देहात के सभी बारह ब्लॉकों की बैठक में इस अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। आम मतदाता के बीच में भाजपा का असली चेहरा और चरित्र सामने लाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से जनता ऊब चुकी है और अब वह बदलाव चाहती है। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए चंदा भी एकत्रित करेगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।