हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार, 2.79 लाख लोगों की मौत

    बीजिंग l वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के दिनों-दिन बढ़ते प्रकोप के बीच इससे संक्रमितों की संख्या 40 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। विश्वभर के 187 देशों एवं क्षेत्रों में अब तक 40,38,663 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं तथा 2,78,631 लोगों की मौत हो चुकी है।
    भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और यह 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है। संक्रमण के 60 हजार से अधिक मामलों वाले विश्व भर के देशों में भारत 14वें स्थान पर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस संक्रमण से अब तक 62,939 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2109 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 19,358 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं।
    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां सबसे अधिक 13 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विश्व के तीन देशों में दो-दो लाख तथा छह देशों में संक्रमितों की संख्या एक-एक लाख से ऊपर पहुंच चुकी है जबकि भारत समेत पांच देशाें में यह संख्या 50 हजार से अधिक हो चुकी है। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 25,313 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 13,09,159 हो गयी। इसी अवधि में 1614 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 77,178 हो गयी ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।