हमसे जुड़े

Follow us

38.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More

    कोरोना से दुनिया में 1.90 लाख की मौत, 27.08 लाख संक्रमित

    Coronavirus

    बीजिंग। International News in Hindi Headlines: वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप दुनिया भर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब तक विश्व के अधिकतर देशों में इस महामारी से एक लाख 90 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा 27.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना वायरस से कुल 2708470 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 190788 हो गयी है। विश्वभर में अब तक सात लाख से अधिक लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में Coronavirus से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा वहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं।

    • विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है।
    • यहां पर अब तक 868945 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 49887 लोगों की मौत हो चुकी है।
    • अमेरिका में इस बीमारी से अब तक 77 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं।
    • अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंचने वाला है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।