हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गाय की दोनों ...

    गाय की दोनों टांगें काटीं, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

    हालत देखकर गुस्साए ग्रामीण

    फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। मजीठा के गांव सोहियां कलां में किसी ने गोवंश की दोनों टांगें काट दीं। इस दौरान गाय ने वहीं पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों और पशु प्रेमियों में रोष व्याप्त हो गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्ति की तलाश शुरु कर दी है। साहियां कलां गांव के खेत में किसानों ने गाय को देखा। गाय की अगली दोनों टांगें काट दी गई थीं। उसने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। उसकी हालत देखकर ग्रामीण गुस्से से भर गए।

    जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. रोहण मेहरा ने कहा कि गायों की पूजा करने वाले देश में ऐसी घटना असहनीय है। उन्होंने कहा कि किस मंशा से गाय की हत्या की गई, यह बात सामने आना चाहिए। वहीं, थाना मजीठा के एसएचओ मनमीतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रगट सिंह और गांव वासियों ने उस गाय को दफना दिया है। एसएचओ ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी है।

    फरीदकोट में हो रही गोवंश की तस्करी की पुलिस को शिकायत देने पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित हिंदू सगठनों के सदस्यों ने कोटकपूरा में थाने के बाहर धरना लगा दिया। इसके बाद हरकत में आई थाना सदर की पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपितों को हिरासत में भी ले लिया है। इस दौरान कैंटर भी जब्त कर उस में लदे हुए 12 गोवंश को आजाद करवाया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह लोग बेसहारा घूम रही गायों को पकड़ कर उनकी हत्या के बाद गौमांस बेचते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here