हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हादसे में एक ...

    हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    Death, Family, Accident, Postmortem, Police, Haryana

    पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। गांव खेड़ी तलोड़ा के पास वीरवार रात्रि को सड़क किनारे रोड रोलर से हुई बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है जबकि बच्चे की गंभीर हालत देख उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव जाजवान निवासी राममेहर (27), अपनी पत्नी ममता (25), पुत्री आलिया (4), बेटे अंकित (3) के साथ वीरवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर गांव खेड़ी तलोड़ा से अपने गांव वापस लौट रहा था। गांव खेड़ी तलोड़ा के निकट ही अंधेरा होने के चलते सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार ममता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राममेहर, आलिया व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने राममेहर, आलिया को मृत घोषित कर दिया जबकि अंकित की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

    रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायत पर रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक राममेहर के चाचा राजेंद्र ने बताया कि राममेहर मजदूरी का कार्य करता था। वीरवार को राजेंद्र अपनी रिश्तेदारी में गांव खेड़ी तलोडा गया हुआ था। देर शाम को जब वह वापस लौट रहा था तो ये सड़क हादसा हो गया। सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।