हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    अमृतसर में डबल मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

    • 80 वर्षीय महिला शुक्ला व नौकरानी की हत्या

    AmritSar, SachKahoon News:  शहर के मकबूल रोड की कोठी नंबर 30 में डबल मर्डर होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 80 साल की महिला शुक्ला सेठ के साथ उसकी नौजरानी मंजीत कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।
    डबल मर्डर की सूचना से अमृतसर पुलिस की सांसें फूल गई है और तमाम अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। खास बात ये है कि अमृतसर में हार्ट आॅफ एशिया सम्मेलन होने वाला है, जिस कारण सुरक्षा प्रबंध सख्त किए जाने का दावा किया जा रहा था लेकिन डबल मर्डर ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पास कुछ ही दूरी केबिनेट मंत्री अनिल जोशी का निवास स्थान बताया जाता है। महिला की दो बेटियां जो चंडीगढ़ और दिल्ली में शादीशुदा हैं। महिला करोड़ों की मालकिन बताई जा रही है। आशंका लूट की भी जताई जा रही है। जानकारी देते डीसीपी गगन अजीत सिंह का कहना है कि रात के समय घटना को अंजाम दिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here