हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Bollywood New...

    Bollywood News: रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनायेंगे डा.सुभाष चंद्रा

    Bollywood News
    Bollywood News: रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनायेंगे डा.सुभाष चंद्रा

    Bollywood News: मुंबई (एजेंसी)। जी समूह के संस्थापक डा. सुभाष चंद्रा ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का निधन बुधवार को हो गया है।जी समूह के संस्थापक डा.सुभाष चंद्रा ने रतन टाटा के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। डा.सुभाष चंद्रा ने कहा, ‘जी ग्रुप ने निर्णय लिया है, रतन टाटा के उपर, उनके जीवन के उपर एक फुल लेंथ बायोग्राफिकल फिल्म बनाई जाएगी, जोकि जी5 पर तो चलेगी ही। बाकी जी के जितनी भी भाषाओं के नेटवर्क हैं, उन सभी भाषाओं में फिल्म बनेगी। पूरे देश और दुनिया को वियोन के माध्यम से वह फिल्म दिखाई जाएगी।

    रतन टाटा के नेतृत्व मे टाटा ग्रुप की ग्रोथ | Bollywood News

    रतन टाटा ने टाटा ग्रुप में अपना सफर एक अदने से कर्मचारी के तौर पर शुरू किया था, वे मालिक के बेटे थे, लेकिन टेल्कों में वह असिस्टेंट के तौर पर जुड़े, कंपनी के काम को गहराई से समझने के बाद वह 1991 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने। इसके बाद 2012 तक वे टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहें, इस दौरान टाटा ग्रुप में जबर्दस्त तरक्की की। टाटा ने जब 1991 में टाटा ग्रुप की कमान संभाली थी, तब कंपनी 4 बिलियन डॉलर की थी, और जब उन्होंने कंपनी से रिटायरमेंट लिया तब वे कंपनी को करीब 100 बिलियन डॉलर के मुकाम तक पहुंचा चुके थे, इस दौरान टाटा ने कई बोल्ड डील्स की, इसमें से 2008 में जगुआर के साथ की गई डील काफी अहम थी, इसके साथ ही टी-बैग्स बनाने वाली कंपनी टेटेली के साथ भी उनकी डील काफी बोल्ड रही, जगुआर ने तो टाटा के कारों के ऐसी रफ्तार दी कि आज सड़कों पर हर दूसरी गाडी टाटा की नजर आती हैं।

    टाटा ने 21 साल में कौन-कौन सी बड़ी डील्स की?

    2000 में टाटा ग्लोबल ने टी बैग्स बनाने वाली कंपनी टेटली को 440 मिलियन डॉलर में खरीदा, 2007 में टाटा स्टील ने 13 बिलियन डॉलर में यूरोप के सबसे बड़ी स्टील कंपनी कोर्स को खरीदा, इस साल 2.3 बिलियन डॉलर में जगुआर-लैंड रोवर का अधिग्रहण किया, 2008 में टाटा केमिकल ने इसी साल 1 बिलियन डॉलर में अमेरिकी कंपनी जनरल केमिकल्स को खरीदा। 2008 में TCS ने 512 मिलियन डॉलर में सिटीग्रुप ग्लोबल सर्विस को खरीदा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here