गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर चढ़े किसान, जानें क्या है मामला

Published On

सतना (एजेंसी)। समर्थन मूल्य पर धान ना खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश के सतना जिले में गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर चढ़े तीन किसानों को जिला प्रशासन ने आज समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया।

क्या है मामला

ये तीन किसान कल शाम से पेड़ पर चढ़े हुए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम ताला थाना क्षेत्र के धोबहट गांव के तीन किसान गले में रस्सी का फंदा फंसाकर पेड़ पर चढ़ गये थे। बताया जा रहा है कि ये तीनों समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी ना होने का आरोप लगा रहे थे और इसी के चलते नाराज थे। एक किसान की पहचान स्थानीय किसान बैजनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो अपने दो साथियों के साथ पेड़ पर चढ़ गया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होते ही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर तीनों को पेड़ से सुरक्षित उतार लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts