हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home कृषि जहर मुक्त आर्...

    जहर मुक्त आर्गेनिक खेती को अपनाएं किसान : पूज्य गुरु जी

    Ram Rahim

    युवाओं से कृषि व्यवसाय को भी तरजीह देने का आह्वान

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने सोमवार को खेती से दूर होती युवा पीढ़ी से आह्वान किया। वे सिर्फ नौकरी के पीछे भागने की बजाय कृषि व्यवसाय को भी तवज्जो दें ताकि देश तरक्की कर सके। पूज्य गुरु जी सायं अपने यूट्यूब चैनल सैंटएमएसजी पर आश्रम के खेत में स्वराज ट्रैक्टर चलाते हुए लाइव हुए। इस दौरान आपजी ने फरमाया कि किसान जहर मुक्त खेती यानि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दें। इसके साथ ही जिनके पास जमीन है, उन युवाओं से खेती को तरजीह देने का आह्वान किया। गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी कृषि के विशेषज्ञ हैं और समय-समय पर किसानों को अमूल्य टिप्स, तकनीक और बारीकियों से अवगत करवाते रहते हैं, जिनको अपनाकर किसान भाई भी लाभ उठा रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here