हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश तेज रफ्तार ट्...

    तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा लिया चपेट में तीन की मौत

    भागलपुर (एजेंसी)। बिहार में भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर आज ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार पांच लोग खगड़िया जिले के महेशखूट से नवगछिया जा रहे थे कि तभी बलाहा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल नारायणपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। श्री कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रामचंद्र राम (45) मिथलेश यादव (40) और सिंटू यादव (42) के रूप में की गयी है जबकि एक अन्य मृतक की पहचान नही की जा सकी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बलाहा गांव के निकट शवों के साथ राष्ट्रीय उच्च मार्ग 31 जाम कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।