कैरेबियाई नेताओं के साथ वेनेजुएला समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे ट्रम्प

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को फ्लोरिडा के अपने मार-ए-लागो एस्टेट में कैरेबियाई देशों के नेताओं के साथ चीन और वेनेजुएला समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को मार-ए-लागो एस्टेट में बहामास, डोमिनिक रिपब्लिक, हैती, जमैका और सेंट लूसिया के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

ट्रम्प चीन की नकारात्मक आर्थिक नीतियों का मुकाबला करने के लिए कैरेबियाई देशों के नेताआें के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। ट्रम्प इस बैठक में वेनेजुएला में शांति और लोकतंत्र का समर्थन करने वाले देशों के नेताओं का भी धन्यवाद करेंगे। गौरतलब है कि वेनेजुएला में मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह सैन्य विकल्प पर विचार कर रहा है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने 23 जनवरी को इन विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने के साथ ही स्वयं को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया था।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts