हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लिंगानुपात सु...

    लिंगानुपात सुधार में फतेहाबाद जिले को मिला पहला पुरस्कार

    cm
    • 5 पोषण स्तर में सुधार के मामले में फरीदाबाद रहा प्रथम

    • विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, संस्कृति, सेना, गायन, कला, चिकित्सा समाज कल्याण जागृति जागरण सशक्तिकरण, खेल, पर्वतारोहण, हवाई उडान तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करके समाज और प्रदेश की प्रगति में अपनी अहम् भूमिका निभाने वाली महिलाओं को विभिन्न अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा भी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला फतेहाबाद, अंबाला और जीन्द जिला के उपायुक्तों को लिंगानुपात में किए गए सुधार हेतु प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमश: 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये तथा 2 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया। इनके अलावा, जिला फरीदाबाद, नारनौल तथा अंबाला के उपायुक्तों को पोषण स्तर में सुधार हेतु प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार स्वरूप 2 लाख रुपये, 1 लाख रुपये तथा 50 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया।

    किसे मिला कौन सा पुरस्कार

    मुख्यमंत्री ने मंजू शर्मा को सुषमा स्वराज पुरस्कार, कुमारी रितु लाठर तथा मोनिका शर्मा को इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, वंदना को कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, चन्द्रप्रभा मदान को लाइफटाइम अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा, ए.एन.एम./नर्स/महिला एम.पी. डब्लयू पुरस्कार कुमारी मनीषा, जिला जींद और शिक्षा देवी, जिला कैथल, महिला खिलाड़ी पुरस्कार कुमारी सीमा पुनिया, जिला सोनीपत, कुमारी शिल्पा रानी, जिला जींद, कुमारी मनप्रीत, जिला अंबाला शहर, कुमारी शर्मिला, जिला रेवाड़ी, संतोष, जिला भिवानी, कुमारी पूनम, जिला हिसार, कुमारी सुचिका तरियाल, जिला रोहतक, कुमारी मीनाक्षी, जिला झज्जर, कुमारी ऐश्वर्या, जिला भिवानी, प्रेम सोमरा, जिला पंचकूला, और सविता मलिक, जिला कैथल को भी मुख्यमंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    इसी प्रकार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार एएसआई सुमन देवी (1596/पी0पी0टी0) मुख्यालय, पंचकूला, डॉ. रेणु, जिला पानीपत और शीतल, जिला झज्जर, सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी पूजा अल्यान, सहायक प्राध्यापक, हिसार और डॉ. नीतिका शर्मा जिला नारनौल, महिला उद्यमी ऋचा गर्ग, जिला नारनौल, नॉमिनी आॅफ स्त्री शक्ति पुरस्कार पूजा शर्मा, जिला गुरुग्राम, आगंनवाडी वर्कर पुरस्कार ज्योतस्ना, जिला दादरी, अनीता, जिला कैथल, रजनी, जिला करनाल, संतोश, जिला महेंद्रगढ़, सतीश कुमारी, जिला पलवल, दुर्गा, जिला रेवाड़ी और सुमन, जिला पानीपत, प्रशंसा पत्र कुमारी प्रियंका पुनिया, जिला पंचकूला, कुमारी गीता रानी, जिला जींद, कुमारी सीमा देवी, ग्राम बट्टा, कुमारी प्रिया असीजा, जिला भिवानी, कुमारी पूजा, जिला रेवाड़ी और निर्मला देवी जिला जींद को भी मुख्यमंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here