पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, आरोपी दबोचा

अवैध शराब के खिलाफ अभियान, यमुना किनारे से तस्कर गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने यमुना नदी के निकट स्थित जल अनुसंधान केंद्र के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता इश्तकार निवासी ग्राम काकोर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Kairana

About The Author

Related Posts