हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home देश उड़ने वाली मोट...

    उड़ने वाली मोटरसाइकिल आ गई…

    Flying Bike Japan

    नई दिल्ली। आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिससे आप भी सोचने पर हैरान हो जाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है। जी हां ऐसी ही न्यूज है। अभी तक आपने प्लेन और हैलीकॉप्टर को तो हवा में उड़ते देखा होगा। लेकिन क्या आपने अभी तक बाइक को हवा में उड़ान भरते देखा है। आने वाले समय में हवा में उड़ने वाली बाइक आपके पास भी होगी। जहां भी पहुंचना होगा आप फटाफट पहुंच जाएंगे। सड़क पर जाम में फंसने का झंझट खत्म हो जाएगा। भविष्य में अब इस तरह की ही बाइकें चलने वाली हैं। इस तरह की बाइक को बना लिया गया है। आज हम आपको हवा में उड़ने वाली बाइक की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बताएंगे कि ये बाइक कितने की है और इसे किस कंपनी ने बनाया है। इसकी क्या खासियत है।

    जापानी बनाई ये बाइक

    आपको बता दें कि ये बाइक जापान ने बनाई है।फ्लाइंग कार और फ्लाइंग बाइक भविष्य में सबकी जरूरत बनने वाले हैं। एक जापानी स्टार्टअप ने एरविंस एक्सटुरिस्मो होवरबाइक तैयार की है। जापानी निमार्ता अगले साल तक संयुक्त राज्य अमेरिका में होवरबाइक लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। नई होवरबाइक ने डेट्रॉइट आॅटो शो में अपनी शुरूआत की है।

    इस तरह हवा में उड़ती है बाइक

    एरविंस एक्सटुरिस्मो होवरबाइक कई प्रोपेलर का इस्तेमाल करती है और जमीन के ऊपर उड़ान भरती है। इसे ड्रोन की डिजाइन में बनाया गया है। इसमें छोटे और बड़े दो तरह के प्रोपेलर लगाए गए हैं। छोटे वाले प्रोपेलर स्टेबलाइजर के रूप में काम करते कार्य करते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here