हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान स्वच्छ होगा त...

    स्वच्छ होगा तो ही स्वस्थ होगा राजस्थान: राजे

    Vasundhara Raje, Focus, Cleanliness, Campaign, Dustbin, Healthy, Rajasthan

     ‘स्त्रोत पर कचरे का पृथक्कीकरण अभियान’

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘स्त्रोत पर कचरे का पृथक्कीकरण अभियान’ की शुरूआत की। श्रीमती राजे ने डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने वाले वाहन में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रंग के डस्टबिन से डालकर इस अभियान का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर, स्वच्छ राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान’ का नारा देते हुए कहा कि शहर स्वच्छ होगा तो स्वस्थ होगा और पूरा राजस्थान स्वच्छ होगा तो स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि गीला कचरा हरे डस्टबिन में और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालने से कचरे का सही निस्तारण हो पाएगा और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।

    कचरा निस्तारण अभियान की शुरूआत

    गीला और सूखा कचरा एक साथ मिलने से पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ता है। सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और प्रदेश की जनता तक इसका संदेश पहुंचाएं। श्रीमती राजे ने इस अवसर पर कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रंग के डस्टबिन में डालने की शुरूआत हुई है। देश के 4,041 शहरों में कचरा निस्तारण के इस अभियान की शुरूआत हुई है। प्रदेश में यह अभियान जयपुर से शुरू हुआ है, लेकिन दूसरे शहरों के लिये भी यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छोटे-बडे सभी शहर कचरा निस्तारण के इस अभियान को अपनाएंगे।

    वार्डवासियों को डस्टबीन वितरित

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न वार्डों से आए लोगों को हरे एवं नीले रंग के डस्टबीन भी वितरत किये ताकि लोग इन्हें अपने घर में रखें और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करें। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी, मेयर श्री अशोक लाहोटी, उप महापौर श्री मनोज भारलाज, प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग श्री मंजीत सिंह, जयपुर नगर निगम के कमिश्नर श्री रवि जैन भी उपस्थित थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।