अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कन्या कॉलेज की टीम रही दूसरे स्थान पर
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कन्या कॉलेज की टीम रही दूसरे स्थान पर
खरखौदा। Kharkhoda News: सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की नेशनल स्टाइल कबड्डी टीम ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर में आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं मे कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर को आयोजित की गई थी। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ दर्शना दहिया ने बताया कि महाविद्यालय सरकारी होने के बाद स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की प्रथम वर्ष की सभी खेल गतिविधियां खानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएंगी।
जिसमें हमारे महाविद्यालय की छात्राएं सभी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। महाविद्यालय की छात्राएं पहले भी नेटबॉल,वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो,वेटलिफ्टिंग में मेडल प्राप्त कर चुकी है। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगिता मलिक ने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि छात्राएं हर प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करती हैं l
Comments