हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More

    बंदूकधारी ने ब्रिजवाटर कॉलेज परिसर में दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या की

    वाशिंगटन। अमेरिका में वर्जीनिया प्रांत के ब्रिजवाटर कॉलेज परिसर में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर दो पुलिस अधिकारियों हत्या कर दी है। कॉलेज के अधिकारी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। कॉलेज के अधिकारी ने मंगलवार को कैंपस समुदाय को भेजे बयान में कहा, “आज हमारे कैंपस समुदाय ने दुखद त्रासदी का अनुभव किया।” उन्होंने कहा, “ब्रिजवाटर कॉलेज परिवार के दो सदस्यों की बेवजह हिंंसा की गई। इस दुख, शोक, भय का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। इसको लेकर हम सभी में गुस्सा है।” गोलीबारी में मारे गए परिसर के पुलिस अधिकारियों की पहचान जॉन पेंटर और जे.जे. जेफरसन के रूप में हुई है। बयान से पहले वर्जीनिया पुलिस ने कहा गोलीबारी में शामिल संदिग्ध को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here