हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Haryana Garib...

    Haryana Garib Awas Yojana: सैनी सरकार की तरफ से एक लाख परिवारों को फ्री प्लॉट दिए जाएंगे

    Haryana Garib Awas Yojana
    Haryana Garib Awas Yojana: सैनी सरकार की तरफ से एक लाख परिवारों को फ्री प्लॉट दिए जाएंगे

    Haryana Garib Awas Yojana:चंडीगढ़। गरीबों के लिए हरियाणा सरकार लेकर आई जबरदस्त योजना, दरअसल हरियाणा के जो गरीब परिवार हैं जिनके पास अपना घर नहीं हैं, उनके लिए हरियाणा सरकार एक योजना लेकर आई हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों को अपना घर बनाने के लिए फ्री प्लाट उपलब्ध करवाना हैं, ऐसे में जो भी अपने घर से वंचित लोग है वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री गरीब आवास योजना हैं, योजना के तहत उन गरीब परिवारों को आवास बनाने के लिए प्लाट उपलब्ध करवाया जाता हैं, जिनके सर पर छत नहीं हैं।

    गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा आवास का लाभ | Haryana Garib Awas Yojana

    हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना को शुरू किया गया हैं, इस योजना के जरिए राज्य के गरीब और शहरी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को आवास बनाने के लिए फ्री प्लाट देने की सुविधा प्रदान की जाएगी, यदि आप भी हरियाणा के निवासी हैं और अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे हैं तो योजना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं।

    Jaiphal Milk Benefits: दूध के साथ जायफल खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानें सेवन करने का तरीका…

    ऑनलाइन किया जाएगा आवेदन

    बता दें कि इस योजना के तहत सरकार की तरफ से एक लाख परिवारों को फ्री प्लॉट दिए जाएंगे, हरियाणा सरकार कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिनके पास अपना खुद का घर नहीं हैं, या जो किराये के मकान में रहते हैं, उनके लिए सरकार यह योजना लेकर आई हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, हरियाणा गरीब आवास योजना के तहत 1 लाख आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों को फ्री प्लाट की सुविधा मिलेगी, इस योजना के जरिये राज्य के गरीब परिवारों को सस्ते प्लॉट दिए जाएंगे।

    गरीब लोगों के जीवन स्तर में होगा उत्थान

    इस योजना के तहत घुमंतू जाति के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, हरियाणा सरकार की तरफ से इस योजना के तहत ड्रॉ के जरिये पात्र लाभार्थियों को प्लाट आवंटित किए जाएंगे, इस योजना के पीछे सरकार का लक्ष्य हैं कि कोई भी अपने घर से वचित न रहे, इससे लोगो के जीवन स्तर में सुधार आएगा, इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवारों का सामाजिक और आर्थिक रूप से विकास हो पाएंगा।

    योजना के लिए जरूरी पात्रता

    • हरियाणा गरीब आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
    • आवेदक की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
    • ऐसे परिवार जिनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं हैं या जमीन नहीं हैं इस योजना के लिए पात्र होंगे।
    • परिवार पहचान पत्र योजना के तहत पंजीकृत परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
    • आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर किसी भी ग्रामीण या शहरी क्षेत्र मे कोई भी पक्का मकान पजीकृत नहीं होना चाहिए।
    • पीएम आवास योजना के लाभार्थी इस योजना के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे।

    योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

    आधार कार्ड, फैमिली आईडी, निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट की जानकारी, कास्ट सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो

    ऐसे करे आवेदन

    • इस फार्म में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको हाउसिंग फॉर ऑल विभाग हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • अब नई पेज पर अपनी परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करनी होगी।
    • इसके बाद आपको दर्ज करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
    • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
    • अब आपको मांग गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
    • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • आपके आवेदन के सत्यापित होने पर आपको योजना का लाभ दे दिया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here