हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश आज का इतिहास ...

    आज का इतिहास 

    History of Today

    नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: –

    • 1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
    • 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
    • 1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
    • 1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी।
    • 1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।
    • 1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
    • 1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
    • 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई. इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
    • 1814 – ब्रिटिश कर्मियों ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।
    • 1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया. यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
    • 1908 – क्रांतिकारी राजगुरू का जन्‍म।
    • 1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या की।
    • 1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।
    • 2000 – प्रसिद्ध संगीतकार कल्याण जी का निधन।
    • 2008 – बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।
    • 2014 – हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन।
    • 2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।