गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, पढ़े पूज्य गुरु जी के वचन

Published On

सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व आदरणीय ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां गत 25 नवंबर को शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा (उत्तर प्रदेश) से आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से आॅनलाइन रूबरू हुए। इस दौरान पूज्य गुरु जी ने आमजन द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

सवाल : गुरु जी मैं गर्भवती हूँ और मैं क्या हेल्दी खाऊँ कि मेरा बच्चा भी अच्छा बने

पूज्य गुरु जी का जवाब : बेटा! आप ऐसी बैलेंस डाइट लें, जिसमें मिनरल्स होने चाहिए, विटामिंस होने चाहिए, उसमें हर आवश्यक तत्व होना चाहिए। वो आप अपने डायटिशियन से या डॉक्टर से पूछ सकते हैं। और जैसे हमारे वक्त में होता था कि अच्छा आहार खाना, जो दिल करे वो चीज खाना तो अच्छा रहता है स्वास्थ्य के लिए। और थोड़ा चलना-फिरना, एक्सरसाइज करना, अगर डॉक्टर आपको सलाह देते है तो। तो आने वाले आपके बच्चे के लिए भी फायदा है और आपके लिए फायदा है।

सवाल : गुरु जी आजकल यूथ बहुत करियर ओरिएंटिड हो गया है। हर कोई पैसे के पीछे भागता है, करियर बनाना है। आपके हिसाब से कामयाब जीवन और करियर की क्या परिभाषा है? पूज्य गुरु जी का जवाब : जिसमें आत्मिक शांति हो, संतुष्टि हो, वो सबसे बढ़िया करियर है। इसको अपनाना चाहिए कि आप जो कमा रहे हो उससे खुश रहना चाहिए। जो आपके पास नहीं है उसके लिए मेहनत करो। तो यकीनन आपको संतुष्टि आएगी, इसी का नाम संतुष्टि है। तो करियर कैसा भी आपका है, कैसी भी नौकरी आप करते हैं, कोई भी छोटा काम बुरा नहीं होता। मेहनत करके खाइए भगवान साथ देंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts