प्रधानाचार्य सहित तीन ने किया रक्तदान

Published On

हापुड़ (सच कहूं न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा (Hapur) के अनुयायी नित नए मानवता भलाई के कार्य करते रहते हैं। इसी क्रम में हापुड़ के दीवान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं और दो अन्य डेरा सेवादार 85 मेंबर सूरज इन्सां, एवं क्षेत्रीय प्रेमी सेवक पप्पन इन्सां ने एक जरूरतमंद पीड़ित के उपचार के लिए एक-एक यूनिट रक्तदान किया है।

डॉ. मनोज कुमार इन्सां ने बताया कि वे अपने पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं और डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में हिस्सा लेते रहते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts