Punjab
315 बोर के अवैध तमंचे व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
चेकिंग अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 बोर का एक-एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। शुक्रवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से बाबर निवासी ग्राम मण्डावर व समीर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राई को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 बोर का एक-एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करके उन्हें जेल भेज दिया है।