हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल SAFF Champion...

    SAFF Championship: सैफ चैंपियनशिप के लिए भारत की 23 सदस्यीय महिला टीम घोषित

    SAFF Championship
    SAFF Championship:

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। SAFF Championship: सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच संतोष कश्यप ने 17 से 30 अक्टूबर तक खेली जाने वाली सैफ महिला चैंपियनशिप 2024 के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं। सैफ के सभी मुकाबले नेपाल के काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में खेले जायेंगे। इस चैंपियनशिप में भारत को ग्रुप ए में बंगलादेश और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। मेजबान नेपाल ग्रुप बी में श्रीलंका, मालदीव और भूटान के साथ है। गोवा में तीन सप्ताह के गहन शिविर के बाद भारतीय टीम आज काठमांडू के लिए रवाना होगी। SAFF Championship

    भारतीय टीम 17 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरूआत करेगी, उसके बाद गत चैंपियन बंगलादेश के साथ ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला होगा। दोनों सेमीफाइनल 27 अक्टूबर को हैं, वहीं फाइनल 30 अक्टूबर को खेला जायेगा। SAFF Championship

    भारतीय महिला टीम: गोलकीपर: पायल रमेश बासुदे, एलंगबाम पंथोई चानू और लिनथोइंगांबी देवी माईबम। डिफेंडर: आशालता देवी लोइटोंगबम, शिल्की देवी हेमम, जूली किशन, रंजना चानू सोरोखाइबम, संजू, दलिमा छिब्बर, अरुणा बाग और लिंथोइनगांबी देवी वांगखेम। मिडफील्डर: अंजू तमांग, प्रियंगका देवी नाओरेम, संगीता बासफोर और कार्तिका अंगमुथु। SAFF Championship

    फॉरवर्ड: रिम्पा हलदर, ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगुलोथ, करिश्मा पुरूषोत्तम शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन, मनीषा, ज्योति और नगंगोम बाला देवी। SAFF Championship

    यह भी पढ़ें:– EVM News: ईवीएम पर चुनाव आयोग का आया बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here