माली में मारा गया अल कायदा मगरेब का प्रमुख अब्देलमलेक

Published On

पेरिस। फ्रांस ने कहा है कि उत्तरी माली में अल कायदा समूह मगरेब के नेता अब्देलमलेक ड्रूकडेल को फ्रांसीसी सैनिकों ने मार गिराया है। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लाोरेंस पार्ली ने कहा ने देर शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ” फ्रांसीसी सैनिकों ने अपने सहयोगियों के समर्थन से तीन जून को अलकायदा के मगरेब समूह के नेता अब्देलमलेक ड्रूकडेल तथा उसके कई सहयोगियों को उत्तरी माली में एक अभियान के दौरान मार गिराया।” उन्होंने कहा कि अब्देलमलेक उत्तरी अफ्रीका तथा साहेल क्षेत्र में अल कायदा के अभियानों का नेतृत्व करता था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts