पाकिस्तान में हिमस्खलन, पांच लोगों की मौत

Published On

अब्बोटाबाद जिले के पहाड़ी इलाके में हुआ हादसा | Avalanche

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अब्बोटाबाद जिले के एक पहाड़ी इलाके में हिमस्खलन (Avalanche) हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। एआरवाई मीडिया के अनुसार हिमस्खलन मंगलवार रात को हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक नथिया गली रिसोर्ट के पास कई वाहन भी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। ये वाहन बर्फ में दब गए। हिमस्खलन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फकारी के चलते कई बार ऐसे हादसे घटित होते रहते हैं, जिनमें भारी जान-माल का नुक्सान हुआ है।

  • पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अब्बोटाबाद जिले के पहाड़ी इलाके में हुआ हिमस्खलन
  • पाँच लोगों की मौके पर ही हुई मौत, कई फंसे
  • कई वाहन की बर्फ में फंसे
  • हादसे की चपेट में आए लोगों को निकालने के प्रयास जारी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts