इटली में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार कमी

Published On

जेनोआ। इटली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ के 6939 सक्रिय मामले कम हो गए हैं और इस दौरान 369 संक्रमितों की मौत भी हुयी है। नागरिक सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कहा,”छह मई तक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 214,457 हो गयी है जिसमें 1444 मामले एक दिन पहले सामने आये है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 91,528 है जिसमें से 6939 मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। 369 और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,684 हो गयी है।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts