ब्राजील में कोविड-19 से अब तक 1.59 लाख से अधिक लोगों की मौत

Published On

ब्राजीलिया l वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटाें के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 508 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,59,477 पहुंच गयी है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार देर रात को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 22,282 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 55,16,658 हो गयी है। ब्राजील का सर्वाधिक जनसंख्या वाला साओ पाउलो शहर कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है और यहां अब तक 11,13,788 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 39,255 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इसके बाद रियो डि जेनेरियो में कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 20 हजार से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमिताें की संख्या के मामले में ब्राजील (55.16 लाख) अमेरिका (90.34 लाख) और भारत (80.88 लाख) के बाद तीसरे स्थान पर है। कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या वाली सूची में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर ही मौजूद है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts