पेरिस में शक्तिशाली विस्फोट

Published On

20 से अधिक लोग घायल | Powerful explosion

पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बेकरी के समीप शनिवार को शक्तिशाली विस्फोट (Powerful explosion) से 20 से अधिक लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पेरिस में व्यस्ततम इलाके रियो डी ट्रेवाइज के समीप सुबह करीब नौ बजे एक बेकरी में विस्फोट हुआ जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट से आसपास की इमारतों की खिड़कियों में दरार आ गयीं और पार्किंग में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा है।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है। बचावकर्मियों ने कुछ लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ट्विटर पर पोस्ट की गयी तस्वीरों में घटनास्थल की सड़क पर मलबा पड़ा नजर आ रहा है और इमारत में आग लगी दिखाई दे रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts