अलास्का में दो छोटे विमानों की टक्कर में सात लोगों की मौत

Published On
मॉस्को l अमेरिका के उत्तरी राज्य अलास्का में दो छोटे विमानों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी है। क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग ने बताया कि सोल्दोतना में शुक्रवार रात दो विमानों की टक्कर में सात लोगाें की मौत हो गयी। विभाग ने एक बयान में कहा कि एक विमान में एक ही व्यक्ति था जबकि दूसरे विमान में छह लोग सवार थे। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाये जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 67 वर्षीय क्षेत्रीय कानूनविद् गैरी नोप भी शामिल हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts