karwa chauth 2023: करवा चौथ भी हुआ डिजिटल, नासा की वेबसाइट पर इस तरह दिखाई देगा चाँद…

karwa chauth 2023
karwa chauth 2023: करवा चौथ भी हुआ डिजिटल, नासा की वेबसाइट पर इस तरह दिखाई देगा चाँद...

आज ऑनलाइन भी कर सकते हैं चाँद का दीदार

karwa chauth 2023: वैश्विक स्तर पर विज्ञान के साथ-साथ विभिन्न धर्म में भी चाँद का अपना महत्व है। मुस्लिम धर्म में जहां अपने सबसे नजदीकी रिश्ते को ‘ईद का चांद’ कहकर पुकारा जाता है तो हिंदू धर्म में ‘चाँद सा मुखड़ा’ जैसी काव्य पंक्तियाँ हम पढ़ते व सुनते आए हैं। वही चंद्रमा को विभिन्न काव्य शास्त्रों में शीतलता का प्रतीक भी माना गया है। आज के दिन यानी करवा चौथ जैसे पवित्र त्योहार के दिन चाँद का अपना एक अलग महत्व है। यह बात अलग है कि हिंदू धर्म के लोग करवा चौथ जैसे त्योहार को मुख्य तौर पर मानते हैं, लेकिन दूसरे धर्म में भी अलग नाम से ऐसे त्योहार मनाए जाते हैं। जैसे मुस्लिम धर्म में रोजा रखे जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज के दिन वायु में प्रदूषण ज्यादा होने या यह कहें वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादा होने की वजह या फिर मौसम में परिवर्तन होने के कारण बदलवाई होने से विभिन्न स्थानों पर चांद देरी से दिखाई दे सकता है या फिर चंद्रमा बादलों की लुका छुपी में कुछ स्थानों पर दिखाई भी नहीं देगा। ऐसी स्थिति में करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनें अपना व्रत कैसे खोल सकती हैं? इसका हम जिक्र करने जा रहे हैं।

8:15 पर दिखाई देगा चाँद | karwa chauth 2023

एस्ट्रोलॉजी साइंस के अनुसार आज भारत में चंद्रमा निकलने का समय नोएडा में जहाँ 8 बजकर 14 मिनट है तो दिल्ली में चंद्रमा 8:15 पर दिखाई देगा। चाँद निकलने का समय विभिन्न स्थानों में अलग-अलग भी हो सकता है। भारत के द्वीप समूह अंडमान एवं निकोबार में सबसे पहले चाँद दिखाई दे सकता है। क्योंकि वह सूर्यास्त पहले हो जाता है। एस्ट्रोलॉजी जानने वाले विद्वानों का कहना है कि चाँद निकलने का समय तो 8:15 ही है। यदि इसके बाद भी बादलों की वजह से कहीं भी चंद्रमा दिखाई नहीं दे तो ऐसी स्थिति में चांदी का सिक्का या चांदी की प्लेट को चंद्रमा का प्रतीक मानकर उसकी पूजा करने के बाद भी व्रत खोला जा सकता है।

जैसे-जैसे विज्ञान ने तरक्की की है, वैसे-वैसे दुनिया डिजिटल बनती जा रही है। ऐसे ही दुनिया में पहली बार ऐसा होगा जब चाँद का दीदार विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइट पर भी किया जा सकता है। अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर विशेष तौर पर लिंक दिया है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद चंद्रमा के दर्शन किए जा सकते हैं

कैसे करें ऑनलाइन दर्शन?

मानने वालों के लिए एस्ट्रोलॉजी भी एक साइंस है। देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालय में एस्ट्रोलॉजी साइंस की पढ़ाई करवाई जाती है। इसी साइंस के अनुसार चंद्रमा के ऑनलाइन दर्शन कर अपना व्रत पूर्ण कर सकती हैं। चाँद के ऑनलाइन दर्शन करने के लिए आपके समक्ष विभिन्न प्रकार के विकल्प हैं। पहला तरीका यह है कि यदि किसी भी क्षेत्र में चंद्रमा दिखाई नहीं देता है तो दूसरे क्षेत्र की महिलाएं अपने किसी भी सगे-संबंधी के यहां वीडियो कॉल के माध्यम से चाँद के दर्शन करवा सकती हैं या फिर लाइव वेबसाइट पर जाकर चाँद देखा जा सकता है।

इसके अलावा आप गूगल मीट,जूम या वेबेक्स के माध्यम से भी चंद्रमा के लाइव दर्शन कर सकते हैं। सबसे अहम बात इस बार अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की वेबसाइट पर जाकर भी चंद्रमा को लाइव देखा जा सकता है। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे पहले एक बॉक्स दिखाई देगा। जिसमें पूरा सोलर सिस्टम लाइव दिख रहा होगा। उसमें मून के ऑप्शन पर जाकर मून सर्च करना है। इसके बाद आपको सीधे चाँद के दर्शन हो जाएंगे। लेकिन चाँद के ऑनलाइन दर्शन भी 8:15 के बाद ही होंगे। यह जानकारी सिर्फ आपकी सुविधा के लिए दी जा रही है। इन सभी तर्कों को हम तर्कसंगत मानते है या नहीं ये आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। अपनी इच्छा के अनुसार ऑनलाइन ऑफलाइन दर्शन किए जा सकते हैं।

डॉ संदीप सिंहमार। बहुविषयक मामलों के जानकार।