शिक्षा और रोजगार
North Zone Boxing Championship: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की बेटियों का नॉर्थ जोन बॉक्सिंग में दबदबा
खडगे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
Published On
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25वें कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा, ‘कारगिल युद्ध में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीरों की शहादत को हम सिर झुकाकर नमन करते हैं। हमें उनके अदम्य साहस व पराक्रम पर गर्व है। जय हिंद। गांधी ने कहा, ‘भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर मेरा शत्-शत् नमन। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।