हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश Hair Care: एक...

    Hair Care: एक्सपर्ट से जानें बाल बढ़ाने के लिए कैसे करते हैं लहसुन का इस्तेमाल…

    Hair Care
    Hair Care: एक्सपर्ट से जानें बाल बढ़ाने के लिए कैसे करते हैं लहसुन का इस्तेमाल, बालों को जड़ों से मिलता है पोषण

    Hair Care: आजकल बालों का झड़ना या बालों से संबधित प्रॉब्लम होना एक आम बात हो गई हैं इन बालों के झड़ने के अनेक अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे खान-पान, रहनसहन, अत्यधिक तनाव आदि। अगर बालों का सही तरह से ध्यान न रखा जाए तो व्यक्ति के सिर पर बालों से ज्यादा तो गंजापन दिखाई देने लगता हैं। इसी तरह की हेंयर फॉल की समस्या को देखते हुए कॉसेमेटोलॉजी रिसर्च साइंटिस्ट रशमी राजपाल ने अपने इंस्टार्ग्राम अकाउंट पर एक वीडियों शेयर किया हैं जिसमें वे बालों को बढ़ाने के लिए लहसुन के इस्तेमाल की सलाह दें रही हैं, रशमी का कहना हैं कि कच्चे लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता होता हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्यूलेट करने का काम करता है।

    Tree Farming: इस पेड़ की खेती से होगी लाखों रुपये की कमाई, किसान आशु त्यागी, सुमित त्यागी, ने दी इस फसल बारें जानकारी…

    एक्सपर्ट का कहना है कि लहसुन को लोग यह सोचकर बालों में नहीं लगाते कि इससे बालों से बदबू आने लगेगी, लेकिन इस छोटी सी चीज से बालों की सभी समस्याएं ठीक की जा सकती हैं, अगर आप भी कॉसेमेटोलॉजी रिसर्च साइंटिस्ट रशमी राजपाल के बताए गए तरीके से बालों से संबधित समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत आवश्यक हैं इसलिए यह लेख अवश्य पढेंÞ।

    कैंसे करें लहसुन का इस्तेमाल | How To Use Garlic For Hair Growth

    कॉसेमेटोलॉजी रिसर्च साइंटिस्ट रशमी राजपाल ने बताया कि लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए एक बंद बोतल में 100 मिलीलीटर सादा पानी लेना हैं अब लहसुन की कली लेकर उसे क्रश करना हैं क्रश करने के पश्चात उसको पानी में मिला लेना हैं ध्यान रखें कि लहसुन को क्रश करते ही इसमें से एलिसिन निकलने लगेगा, एलिसिन कंपाउडड फटाफट उड़ जाता हैं इसलिए इसे तुरंत पानी में डालना जरूरी हैं। Hair Care

    इस पानी को अब 2 दिन धुप या किसी गर्म जगह पर रखें। 2 दिनों बाद इस मिश्रण को किसी स्प्रें बोतल में डाल लें। अब यह लहसुन का मिश्रण तैयार हैं इस तैयार लहसुन के पानी को आप सिर्फ सिर की स्कैल्प पर यानि बालों की जड़ों पर ही लगाना हैं।

    ऐसे करें मिश्रण का इस्तेमाल | Hair Care

    एक्सपर्ट ने बताया कि लहसुन के पानी का इस्तेमाल करने के लिए इसे नहाने से 2 या 3 घंटे पहले बालों पर लगा लें और नहाते समय सिर को धोकर हटा लें। अगर मिश्रण को लगाने पर बदबू आ रही हैं तो इस मिश्रण में 2 बूंदे नींबू के रस की मिलाकर ही अपने बालों पर लगाए।

    कॉसेमेटोलॉजी रिसर्च साइंटिस्ट रशमी राजपाल ने कहा कि लहसुन हमारे लिए कई प्रकार से फायदेमंद साबित होता हैं इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो जर्म्स और बैक्टीरिया को दूर करते हैं और हेयर ग्रोथ में साहयक साबित होते हैं, लहसुन में विटामिन सी भी होता है जो हेयर हेल्थ को बेहतर करने में सहयाता करते हैं और कोलाजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here