हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home कृषि CM Manohar La...

    CM Manohar Lal: मनोहर ने निभाया किया वायदा, किसानों के खाते में भेजा मुआवजा

    CM Manohar Lal
    मनोहर ने निभाया किया वायदा, किसानों के खाते में भेजा मुआवजा CM Manohar Lal

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal) ने प्रदेश के किसानों की सुध लेते हुए मार्च-अप्रैल में आई बेमौसमी बारिश के चलते खराब हुई फसलों के मुआवजे के तौर पर 181 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पहली बार डीसी के माध्यम से राशि न भेजकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से एक क्लिक से सीधे 67,758 किसानों के खाते में राशि भेजकर नया इतिहास बनाया है। इस अवसर पर सीएम के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी उपस्थि रहे। जिला उपायुक्त भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

    LPG price cut: मई बदला, आया जून… एलपीजी सिलेंडर में किसको-कितना सुकून, जानें आपके शहर के एलपीजी के रेट

    बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री CM Manohar Lal ने बारिश के कारण खराब हुई फसलों के नुकसान का आकलन प्रभावित गांवों का दौरा करके किया था और किसानों को मई के महीने में मुआवजे की राशि जारी करने का वादा भी किया था। हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा राशि सीधे उनके खातों में डाली गई है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में फसल की क्षति दर्ज की गई थी। इनमें से गेहूं, सरसों और तोरिया फसलों के लिए 67,758 किसानों को 181 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

    गौरतलब है कि बेमौसमी बारिश के चलते प्रदेश के 2.63 लाख किसानों ने 17.14 लाख एकड़ में फसल खराब होने का दावा किया गया था। किसानों ने फसल का दावा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किया था। इसके बाद सरकार की तरफ से विशेष गिरदावरी कराई गई थी। जिन किसानों ने कंपनियों से बीमा करा रखा है, उनको कंपनियां मुआवजा राशि देंगी। CM Manohar Lal

    क्या बोले सीएम | CM Manohar Lal

    सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वे दिन अब चले गए जब किसान अपना मुआवजा पाने के लिए वर्षों इंतजार किया करते थे। वर्तमान राज्य सरकार ने ई-गवर्नेंस की दिशा में बढ़ते हुए यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा दिया जा सके।

    किसान नेता नाखुश, कहा- नहीं पहुंची राशि | CM Manohar Lal

    वहीं हरियाणा सरकार की इस सौगात के बारे में किसान नेताओं ने कहा है कि अभी तक किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। लेकिन अधिकारियों की मानें तो सरकार ने जिले को राशि जारी की है। इसके बाद संबंधित बैंकों में राशि भेजी जाएगी और फिर किसानों के खातों में गुरुवार शाम तक आने की उम्मीद है। किसान नेताओं का कहना है कि अभी यह कहना मुनासिब नहीं होगा कि मिला मुआवजा ठीक है या नहीं। भाकियू के प्रदेश महासचिव रामफल कंडेला व अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि एक-दो दिन में पता चलेगा किस किसान के खाते में कितनी राशि आई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here