गुरुग्राम में नेता और अभिनेता के बीच फंसा पेंच, दोनों रहे हैं पांच पांच बार सांसद

Gurugram News
Gurugram News: गुरुग्राम में नेता और अभिनेता के बीच फंसा पेंच, दोनों रहे हैं पांच पांच बार सांसद

प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है मिलेनियम सिटी यानि गुरुग्राम लोकसभा

गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा/सच कहूँ)। Loksabha Election: लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर अब महज एक पखवाड़ा यानि 15 दिन रह गए हैं। बात करें अगर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले गुरुग्राम लोकसभा सीट की तो यहां मुकाबला खूब दिलचस्प है। एक तरफ राव इंद्रजीत सिंह है जो लगातार पांच बार यहां से सांसद रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे हैं। Gurugram News

दूसरी तरफ कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता राज बब्बर को चुनाव मैदान में उतारा है। राज बब्बर बेशक हरियाणा में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वे भी पांच बार सांसद रहे हैं,वे तीन बार लोकसभा से तो दो बार राज्यसभा से सांसद रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव का टिकट काटकर राज बब्बर पर बड़ा दाव खेला है।

एक नजर में गुरुग्राम | Gurugram News

गुरुग्राम ऐसा शहर है, जहां पर केंद्र सरकार के कई कार्यालय संचालित होते हैं। रक्षा क्षेत्र में गुरुग्राम से ही एक हजार मील दूर समुद्र तट पर नजर रखने के लिए यहां सूचना वायु सेना स्थल पर प्रबंधन और विश्लेषण की स्थापना का केंद्र बनाया गया है। नौसेना ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों की पुनरावृत्ति से बचाव के लिए इस सेंटर को स्थापित किया है। भारत का आधार डाटा सेंटर भी गुरुग्राम के मानेसर में है।

राव इंद्रजीत का एक छत्र राज

राजनीति के लिए भी गुरुग्राम हॉट सीट रहा है। चाहे लोकसभा हो या विधानसभा, यहां केंद्र में सत्ताधारी पार्टी अपना सांसद व विधायक बनाने के लिए पूरा जोर लगाती है। पिछले 20 साल से ऐसा हो भी रहा है। गुरुग्राम लोकसभा पर हर राजनीतिक दल की निगाह रहती है। मुुस्लिम और यादव बाहुल्य इस सीट पर इन दोनों समुदायों के वोट ही प्रत्याशी की हार-जीत तय करते हैं। Gurugram News

गुरुग्राम लोकसभा एक ऐसी सीट है, जिस पर एक ही नेता राव इंद्रजीत का एक छत्र राज चला आ रहा है। चाहे वह किसी भी दल में हों। एक योजना (2004-2008) को छोड़ दें तो राव इंद्रजीत सिंह पांच बार से यहां से जीत दर्ज कर रहे हैं। वर्ष 1998-1999 व 2004-2009 में गुरुग्राम क्षेत्र महेंद्रगढ़ लोकसभा का हिस्सा होता था। 2009 में परिसीमन के बाद फिर से गुरुग्राम लोकसभा अस्तित्व में आई थी।

मोदी के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं इंद्रजीत

अब 2024 में 18वीं लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में हर राजनीतिक दल जीत दर्ज करने के लिए दिन-रात जनता की शरण में जा रहा है। मुख्य मुकाबला यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच रहता है। अभी तक दोनों दलों से एक ही उम्मीदवार मजबूत रहा है। गुरुग्राम लोकसभा में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी तीसरी बार मोदी सरकार को लाने के नाम को ज्यादा भुना रहे हैं।

पंजाबी, मुस्लिम वोटर्स से राज बब्बर को आस | Gurugram News

कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर भी पांच बार (तीन बार लोकसभा, दो बार राज्यसभा) के सांसद हैं। हालांकि उनकी राजनीति कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है। पहली बार कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश से बाहर हरियाणा के गुरुग्राम से टिकट दी है। गुरुग्राम पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ जनसभाएं करनी शुरू कर दीं। पंजाबी होने के नाते वे तुरंत ही पंजाबियों से भी घुल-मिल गए। मुस्लिम वोट बैंक वैसे तो ज्यादातर कांग्रेस के साथ ही रहता है। राज बब्बर की पत्नी नादिरा बब्बर मुस्लिम हैं। उनके नाम से भी मुस्लिम वोटर राज बब्बर से जुड़ेंगे।

जजपा प्रत्याशी है सिंगर, युवाओं पर प्रभाव

जननायक जनता पार्टी (जजपा) की टिकट पर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास राजनीति का कोई अनुभव तो नहीं है, लेकिन वे कांग्रेस और भाजपा द्वारा जनता के साथ किए गए भेदभाव की बातें लोगों से कहकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। एक सिंगर के रूप में तो उन्हें पसंद किया जाता है। पहली बार वे चुनाव मैदान में आए हैं। पार्टियों में सांपों का जहर परोसने में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव केस में राहुल फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया है। Gurugram News

तीन जिलों की गुरुग्राम लोकसभा में हैं 9 विधानसभा

गुरुग्राम लोकसभा में तीन जिले गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह मेवात शामिल हैं। तीनों जिलों में 9 विधानसभाएं हैं। इनमें रेवाड़ी जिला में 72-बावल, 74-रेवाड़ी, गुरुग्राम जिला में 75-पटौदी सुरक्षित, 76-बादशाहपुर, 77-गुरुग्राम, 78-सोहना हैं। नूंह जिला में 79-नूंह, 80-फिरोजपुर झिरका व 81-पुन्हाना विधानसभा है।

भाजपा उम्मीदवार की ताकत

राव इंद्रजीत सिंह की ताकत की बात करें तो उनके पास यादवों का अच्छा-खासा वोट बैंक है। यह वोट बैंक बंधा हुआ सा है। वे किसी भी दल में रहें, वह वोट बैंक वहीं पर शिफ्ट हो जाता है। वे निडर होकर प्रदेश सरकारों से सीधे टकराते रहे हैं। हुड्डा सरकार में भी वे सरकार से खुश नहीं रहे और मनोहर सरकार में भी उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा।

भाजपा उम्मीदवार की कमजोरी

जनता के आरोप हैं कि राव इंद्रजीत सिंह जनता के बीच में चुनाव के समय ही रहते हैं। चुनाव के बाद वे जनता से दूरी बना लेते हैं। मेवात में रेल पहुंचाने के वे पिछले 20 साल से दावे, घोषणाएं करते आ रहे हैं, लेकिन रेल की सीटी वहां नहीं बज पाई। इस बार भी वे मेवात में रेल की सीटी बजाने की बात कह रहे हैं। Gurugram News

कांग्रेस उम्मीदवार की ताकत

कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर की ताकत यही है कि पंजाबी और मुस्लिम वोट का उन्हें सहारा है। सेलिब्रिटी होने के चलते लोग उनसे जुड़े रहे हैं। पांच बार वे सांसद रहे हैं। उनकी छवि भी बेहतर है। गुरुग्राम में अनेक सेलिब्रिटी रहते हैं। उन पर भी वे पकड़ बना रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार की कमजोरी

कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर की कमजोरी यही मान सकते हैं कि वे पैराशूट उम्मीदवार हैं। यहां से कैप्टन अजय सिंह यादव को टिकट की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस ने राज बब्बर को टिकट दी। विपक्ष भी उन्हें बाहरी कहकर जनता के बीच प्रचार कर रहा है।

जजपा प्रत्याशी की ताकत

जजपा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया एक सिंगर हैं। ऐसे में उनकी युवाओं पर पकड़ है। युवा उन्हें पसंद करते हैं। उनके चुनाव प्रचार में भी युवा जुड़ रहे हैं। उन्हें पसंद करने वाले वोट कितने देंगे, यह समय बताएगा।

जजपा प्रत्याशी की कमजोरी

जजपा प्रत्याशी की कमजोरी यही कही जाएगी कि वे राजनीति में नया चेहरा हैं। राजनीति के महारथियों के सामने वे कहीं टिक नहीं पाएंगे। जातिगत वोटों की बात करें भले ही वो यादव बिरादरी से हों, लेकिन राव इंद्रजीत सिंह सरीखे राजनीति के कद्दावर नेता के सामने यादव वोट बैंक को भी नहीं जोड़ पाएंगे।

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम

राव इंद्रजीत सिंह, भारतीय जनता पार्टी (8,81,546)
कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस (4,95,290)
रईस अहमद, बहुजन समाज पार्टी (26,756)

वर्ष 2019 में कुल मतदाता

पुरुष 10,54,683
महिलाएं 9,36,018
कुल वोट 19,90,711

वर्ष 2024 में कुल मतदाता | Gurugram News

पुरुष 13,61,483
महिलाएं 12,11,802
कुल वोट 25,78,523

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here