हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Sunday, January 25, 2026
More

    Onion Peel For White Hair: सरसों के तेल में मिलाकर बालों पर लगाएं ये चमत्कारिक चीज, आपके नेचुरली काले, घने, लंबे बालों से पड़ोसी भी जाएंगे खीज!

    Onion Peel For White Hair: बालों की समस्या आजकल आम बात है। बड़े से लेकर बुजुर्गों तक को देख लीजिए, सभी अपने बालों के झड़ने की समस्या से या बाल सफेद होने की समस्या से परेशान पाएंगे। वैसे तो आजकल के खानपान को देखते हुए बालों का टूटना सामान्य सी बात है लेकिन बाल ज्यादा गिरने लगें तो यह समस्या गंभीर हो सकती है। ऐसे में आपको अपने बालों की देखभाल करना जरूरी बन जाता है। White Hair Home Remedies

    बता दें कि जरूरत से ज्यादा बाल झड़ने से एक स्टेज ऐसी आ जाती है कि आप गंजे भी हो सकते हैं और इस स्थिति में सिर पर स्कैल्प नजर आने लगती है, आपका लुक खराब हो सकता है, आपकी पर्सनेलिटी डाउन हो सकती है। इसलिए कहते हैं कि बालों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी अपने बालों की समस्या से परेशान रहते हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तथा अपने बालों की दोबारा ग्रोथ करना चाहते हैं तो फिर आप इस लेख के माध्यम से सही दिशा में जा सकते हैं। White Hair Home Remedies

    इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। हम आपको कुछ होममेड हेयर मास्क की जानकारी दे रहे हैं, एक ऐसा तेल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप अपने बालों को घना, लंबा, काला और टूटने की समस्या पर रोक लगा सकते हैं और बालों को जड़ों से मजबूत बना सकते हैं।

    बालों को काला करने के लिए तेल बनाने की विधि, सामग्री सहित:-

    सामग्री: करी पत्ता, मेथी दाना, कलौंजी, प्याज के छिलके, सरसों का तेल, तेल कैसे बनाएं

    विधि: आपको क्या करना है कि एक लोहे की कढ़ाही ले लेनी है और उसमें 2 चम्मच मेथी, मुट्ठीभर करी पत्ती, मुट्ठीभर प्याज के छिलके, 1 चम्मच कलौंजी डालकर उसे गैस पर चढ़ा दें। सभी चीजों को कढ़ाही में करीब 8 मिनट तक भूनना है। बाद में इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें और ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर पीस कर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में 2 चम्मच सरसों का तेल मिला कर पेस्ट तैयार बना लें। अब इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाकर बालों की जड़ों में अच्छे से लगा लें। यह तकरीबन 1 घंटे तक अपने बालों पर लगाकर रखना है। एक घंटे बाद आप चमत्कार देख सकते हैं, इस तेल का इस्तेमाल का। क्या होगा कि ना सिर्फ आपके बाल काले होंगे बल्कि घने और मजबूत भी बन जाएंगे। यह तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में काफी सहायक होता है। White Hair Home Remedies

    नोट : लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई हैं। यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करताा है। White Hair Home Remedies

    यह भी पढ़ें:– Health Tips: ना करें दर्द-सूजन को नजरअंदाज, हो सकता है गठिया रोग का आगाज!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here