हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home कारोबार Government Ne...

    Government News: मोदी सरकार ने इस राज्य की कर दी मौज, 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

    Government News
    Government News: मोदी सरकार ने इस राज्य की कर दी मौज, 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

    Government News: रायपुर/नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी है। इस राशि से राज्य में चार नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी। गडकरी ने सोमवार को नयी दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की।

    बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। चार नई परियोजनाओं के लिए डीपीआर को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here