हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा माता राजपति इ...

    माता राजपति इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि, 5 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

    Naamcharcha
    Naamcharcha:

    माता राजपति इंसा का परिवार अग्रणी सेवादारों का परिवार है – रामपाल टोहाना

    धमतान साहिब (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Dhamtan Sahib News: डेरा सच्चा सौदा के अनथक सेवादार सतीश इन्सां खरड़वाल की माता राजपति इन्सां गत 4 अप्रैल को अपने स्वासो रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों के जा समाई। रविवार को गांव खरड़वाल में ब्लॉक धनौरी और धमतान साहिब की साध संगत द्वारा माता राजपति इंसा के नमित नामचर्चा रखी गई। जिसमे दोनो ब्लॉक से बड़ी संख्या में साध संगत ने शिरकत कर सचखंड वासी राजपति इन्सा को श्रद्धा के फूल भेंट किए गए। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवार 85 मेम्बर भाई बहनो ने भी इस श्रद्धांजलि नामचर्चा में पहुंचकर हाजिरी लगवाई। नामचर्चा में स्वजनो की तरफ से फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी दिया गया। Naamcharcha

    नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक शेरसिंह इंसा ने पवित्र नारा ‘धन- धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। इसके बाद कविराज भाईयों ने मानव जीवन पर आधारित चेतावनी भरे भजन सुनाए। नामचर्चा के अंत में पूज्य हजूर पिता संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा द्वारा फरमाए गए वचन साध संगत को सुनाए। Naamcharcha

    इस मौके पर पहुंचे 85 मैंबर रामपाल टोहाना ने कहा कि माता राजपति इंसा धन्य कहने के काबिल है क्योंकि साई शाह मस्ताना जी के वचन है कि “धन ओहना दे माता पिता जिन्हा दे बच्चे जपदे नाम।” इस स्वार्थी कलयुग के समय में जो परिवार सेवा करते है वो बहुत नसीबो वाले है। ये परिवार अग्रणी सेवादारों का परिवार है। पहले भी इस परिवार का एक बेटा अनिल इंसा राम नाम के मार्ग पर चलते हुए शहीद हो चुका है। तो इसलिए माता धन्य कहने के काबिल है। जाना तो सभी ने लेकिन जाने जाने में फर्क होता है। जो राम नाम से जुड़कर जाते है उन पर देवी देवता भी फूलो की वर्षा करते है।

    यह भी पढ़ें:– चुनाव प्रचार करते समय सीएम पर हमला! राजनीति में भूचाल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here