पुडुचेरी में 18 किग्रा. सोना जब्त

Published On

पुडुचेरी (एजेंसी)। पुडुचेरी के माहे क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार तड़के नौ करोड़ रुपये की कीमत के करीब 18 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए। पुलिस मुख्यालय को यहां मिली रिपोर्ट के अनुसार सोना महाराष्ट्र से पंजीकृत महिन्द्रा वाहन में से पूझिथला जांच चौंकी के पास से जब्त किया गया है। बताया गया है कि सोने को केरल के प्रमुख आभूषण शोरूम में पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था। आयकर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारी मामले से संबंधित दस्तावेजों का की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि केन्द्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माहे, पाल्लूर और पंडक्कल में छह से अधिक जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, जहां वाहनों की जांच का काम 24 घंटे जारी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts