MP News जेके सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, तीन मजदूरों की मौत

Published On

MP factory Accident: पन्ना, (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के पन्ना में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें तीन मजदूरों की मौत होने का समाचार है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां निमार्णाधीन छत का स्लैब गिरने से कई मजदूर दब गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि बड़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए हैं। MP News

दरअसल, जेके सीमेंट फैक्ट्री पन्ना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में स्थित है। जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे। अचानक प्लांट के निमार्णाधीन हिस्से का स्लैब गिर गया जिससे इस हादसे में कई मजदूर स्लैब के नीचे दब गए। हालांकि यह हादसा कैसे हुआ इस बात की आधिकारिक तौर पर प्लांट के अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। फिलहाल स्लैब गिरने को ही हादसे की वजह बताया जा रहा है। MP News

Traffic Rules Update: समय पर चालान नहीं भरा तो वाहन होंगे जब्त

About The Author

Related Posts