अभिनेता सोनू सूद ने ट्रेन के गेट पर लटकरकर किया सफर, रेलवे ने लगाई कड़ी फटकार
मुम्बई (एजेंसी)। अभिनेता सोनू सूद ट्रेन के गेट पर लटककर सफर किया जिस पर उत्तर रेलवे ने कड़ी फटकार लगाई है। रेलवे ने कहा कि ये खतरनाक हो सकता है कृप करके ऐसा न करें। क्यों आम जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। आपको बता दें कि अभिनेता ने 13 दिसंबर को ट्विटर व फेसबुक में एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें सूद ट्रेन के पायदान पर बैठे नजर आ रहे हैं।
क्षमा प्रार्थी ?
बस यूँ ही बैठ गया था देखने,
कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाज़ों पे गुज़रती है।
धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए। ❤️? https://t.co/F4a4vKKhFy— sonu sood (@SonuSood) January 5, 2023
प्रिय, @SonuSood
देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार की वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है।
कृपया ऐसा न करें! सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं। https://t.co/lSMGdyJcMO
— Northern Railway (@RailwayNorthern) January 4, 2023
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।