Plane Crash: क्रिसमस के दिन बड़ा हादसा, विमान दुर्घटनाग्रस्त, बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका

Published On

अक्ताऊ (एजेंसी)। कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार को 72 लोगों को ले जा रहे एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। देश के आपातकालीन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में अब तक केवल छह लोगों के जीवित बचने की जानकारी मिली है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अजरबैजान एयरलाइंस की उड़ान अजरबैजान के बाकू से रूस के ग्रोजनी जा रही थी। लेकिन कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया था और यह देश के पश्चिम में अक्ताऊ शहर के हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए काम कर रही है। अजरबैजान एयरलाइंस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts