भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कोरोना संक्रमित

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट कराया और इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निदेर्शों का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच कराएं।” नड्डा हाल ही में पश्चिम बंगाल दौरे से लौटे हैं, जहां दक्षिण 24 परगना जिला स्थित डायमंड हार्बर में उनके काफिले की कारों पर पथराव हुआ था। नड्डा के काफिले पर 10 दिसंबर को हुए हमले के बाद भाजपा ने राज्य के सत्ताधारी दल, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर हमले का आरोप लगाया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts