शिक्षा और रोजगार
ब्राजील ने मेक्सिको को 2-0 से हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचा
Published On
ब्राजील की शानदार जीत
समारा (वार्ता)
करिश्माई फॉरवर्ड नेमार और फिरमिनो के एक-एक गोल की बदौलत पांच बार के चैंपियन ब्राजील ने मेक्सिको को सोमवार को 2-0 से थामते हुए फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।ब्राजील ने इस शानदार जीत से इस विश्व कप में बड़ी टीमों के बाहर होने का सिलसिला थाम लिया। विश्व कप की नंबर एक टीम जर्मनी, दो बार का चैंपियन अर्जेंटीना, एक बार का चैंपियन स्पेन और यूरो चैंपियन पुर्तगाल विश्व कप से रुखसत हो चुके हैं लेकिन ब्राजील ने मेक्सिको को कोई उलटफेर करना का मौका नहीं दिया।ब्राजील का क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम या जापान के बीच मैच के विजेता से मुकाबला होगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।