ब्राजील की जेल में भयंकर आग, 3 लोगों की मौत 43 घायल

Published On

साओ पाउलो (एजेंसी)। दक्षिणी ब्राजील के एक जेल में आग लगने से कम से कम तीन कैदियों की मौत हो गयी और 43 अन्य घायल हो गये हैं। पेनीटेंटरी अफेयर्स कमीशन के प्रमुख विलियम शिंजातो ने कहा कि सांता कैटरीना प्रांत में फ्लोरिअनोपोलिस की जेल में बुधवार शाम को एक गद्दे में अचानक आग लगी गयी थी और देखते ही देखते आग अन्य गद्दों में लग गयी। देश के शीर्ष बार एसोसिएशन आॅर्डर आॅफ लॉयर्स के अनुसार तीन लोगों की आग के धुएं में दम घुटने से मौत हो गयी और अन्य 43 घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत रही है यह जेल के अन्य हिस्सों में नहीं फैली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts