Mera Ghar Mere Naam: 286 परिवारों को मिले मालिकाना हक के प्रमाणपत्र

‘मेरा घर मेरे नाम’: 286 परिवारों को मिले मालिकाना हक के प्रमाणपत्र

Published On

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Mera Ghar Mere Naam: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सोमवार को पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गाँव जस्सोवाल पहुंचे, जहाँ उन्होंने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत 286 परिवारों को मालिकाना हक के प्रमाणपत्र वितरित किए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने लाभार्थी परिवारों को अपने घरों का मालिकाना हक मिलने पर बधाई दी। डॉ. सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की भलाई और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएँ लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, राशन किटों की सुविधा और गांवों में खेल मैदानों का निर्माण जैसे कार्य किए हैं। इसके अलावा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रयास किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अपने घर का मालिकाना हक मिलना हर परिवार के लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मालिकाना हक के प्रमाणपत्र मिलने से लाभार्थी परिवारों को अपने घरों के संबंध में सुरक्षा मिलेगी और उनके अधिकारों को मान्यता प्राप्त होगी। 

About The Author

Related Posts