CBI ने पर्ल ग्रुप के निदेशक हरचंद को किया गिरफ्तार

Published On

नई दिल्ली। देश की राजधानी से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने आज करोड़ों के चिट फंड मामले में पर्ल ग्रुप के तत्कालीन निदेशक हरचंद सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया। फिजी से निर्वासित किए जाने के बाद अभियुक्त को भारत वापस लाया गया। एजेंसी ने 19 फरवरी, 2019 को पर्ल ग्रुप के तत्कालीन अध्यक्ष/सीएमडी और प्रमोटर/निदेशक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स में पेश किया जाएगा। इससे पहले 4 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता, सिलीगुड़ी, हावड़ा और आगरा में दो चिट-फंड कंपनियों के 15 परिसरों की तलाशी ली थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts