कांग्रेस की मशाल रैली से भड़की आग, सात कांग्रेसी झुलसे

Published On

जगदलपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने मशाल रैली निकाली। इसी बीच जलती मशाल से अचानक आग भड़क गयी और उसकी चपेट में आने से सात कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए हैं।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा, पंजाब में बढ़े कोरोना के नए केस, सरकार हुई अलर्ट, स्कूल, कॉलेज होंगे बंद

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात मशाल रैली कांग्रेस (Congress) भवन से शुरू होकर शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरनी थी। मशाल रैली की शुरूआत के बाद कांग्रेसियों का काफिला जैसे ही संजय मार्केट चौक पार कर आगे बढ़ा तो बुझती मसालों को जलाने के लिए उसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता स्प्रिट डालने लगे। स्प्रिट डालने के दौरान ही एक जलती मशाल स्प्रिंट के डिब्बे में जा टिकी और आग भभक गयी। घटना में सात से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता आग (Fire) की चपेट में आ गए। सभी कार्यकतार्ओं को इलाज के लिए महारानी हॉस्पिटल ले जाया गया है। हादसे में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें हिमांशु और मनीष शामिल हैं। इन दोनों कार्यकतार्ओं को तत्काल रायपुर रेफर किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts